जिंदगी हमेशा
*जिंदगी हमेशा*
राहुल
*जीनेकी कश्मकश में जिंदगी की रफ्तार काफी तेज हुई होगी*
*शायद उसे धीमा करने ही, अब ये घडी आयी होगी*
*कुछ वक्त मिल रहा है, खुद को सम्हलने के लिये*
*फुरसत मिली है थोडी, खुद को समझने के लिये*
*वक्त थोडा कठीन है, रास्ता डरावना लग रहा है*
*मगर उम्मीदे अभी भी मुकम्मल है*
*हो सकता है, अपने कुछ बिखर सकते है*
*लेकीन अपनोंको साथ देनेका इरादा मजबूत है*
*आशा मन में है ...ये तूफान भी थमेगा एक दिन*
*कश्ती किनारे को लगायेंगे जरुर हम एक दिन*
*मौत एक ही बार आती है दोस्तों..डर किस लिये*
*जिंदगी है रोज हमेशा ...खूब जीने के लिये*
*खूब जियो*
*भरपूर जियो*
©राहुल लाळे
१७-०६-२०२०

Comments
Post a Comment